England vs India 3rd Test Turning Point: इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को 22 रनों से हराकर लॉर्ड्स में बेहद करीबी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मेजबान इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। लॉर्ड्स टेस्ट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले कभी इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आया तो कभी भारत हावी होता नजर आया। अंतत: इंग्लैंड ने सफलता हासिल की। मैच के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह एक असाधारण जीत रही। इसके साथ ही उन्होंने मैच का टर्निंग पॉइंट बताया, जब उन्हें लगा कि अब वह जीत की दहलीज पर हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


