पगड़ी वाला बवंडर के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक की सड़क हादसे में मौत

World’s oldest marathon runner Fauja Singh Dies: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। वे 114 वर्ष के थे। वे जालंधर में अपने गांव ब्यास पिंड के पास पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे किनारे सैर पर निकले थे। सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कुछ युवकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां शाम को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फौजा सिंह ‘टर्बन टॉरनेडो’ (पगड़ी वाला बवंडर) के नाम से जाना जाता था। उनकी मौत से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *