बेनीपट्टी :अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में सोमवार को ठनका गिरने से एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न निजी क्लिनिकों में चल रहा है। मृतक का नाम 42 वर्षीय देवेंद्र यादव था। वहीं घायलों में मृतक देवेंद्र यादव के पांच वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार आठ वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी, 45 वर्षीय धनेश्वरी देवी एवं 62 वर्षीय ह्रदय झा शामिल हैं। धनेश्वरी देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कलुआही से मधुबनी रेफर कर दिया है। इस घटना के संबंध में प्राप्त समाचार के अनुसार, सोमवार को ये लोग खेत में काम कर रहे थे और बधार में भैंस चरा रहे थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के पानी से बचने के लिए ये लोग कोशी नहर के निकट एक आम के बगीचे में जाकर छुप गए। इसी बीच आसमान का बिजली कड़का और जमीन पर ठनका गिर पड़ा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


