कुशेश्वरस्थान पूर्वी :प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक में शिक्षा विभाग की अनियमिताओं पर विधायक शशि भूषण हजारी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिक्षक गायब मिलते हैं। ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के दौरान सभी मुखियाओं ने एक स्वर से मुखिया के अधिकार में हुई कटौती को लेकर बैठक का बहिष्कार किया। वहीं, समिति सदस्य शशिरंजन ने उठाते हुए कहा कि विद्यालय की जांच होती है, गड़बड़ी पाई जाती है लेकिन आज तक किसी भी शिक्षक पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। सवालों का जवाब देते हुए बीईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह ने शिक्षकों के वेतन में कटौती की बात कही। जिसपर विधायक ने दोषी शिक्षक के दोष के अनुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही जांच के लिए कमिटी गठन करने का निर्देश सचिव सह बीडीओ राकेश रौशन को दिया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को दी जाने वाली अनुदानित राशि का बैंक चेक किसान सलाहकारों के नाम पर मिलने की बात सुनकर सभी भौचक हो गए। इस पर जांच कर बीएओ पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में समिति सदस्या विभा देवी, सीओ नरेंद्र कुमार, उप प्रमुख गंगा प्रसाद यादव, पीओ धर्मेंद्र कुमार, बीईओ नागेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ.सुभाष कुमार, जीपीएस रामविलास राय, पशुपाल डॉ. विवेक कुमार, मो. हैदर, शशि रंजन, रचना देवी, रत्नमाला देवी, शोभा देवी, राजदीप राय, पूनम देवी सहित कई सदस्यगण मौजूद थे।
पंचायत समिति की बैठक में मौजूद विधायक शशि भूषण हजारी अन्य।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


