muzaffarpur:कांवर-सांप लेकर कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे, सीएम डीएम के फोटो का जलाभिषेक कर बढ़ते अपराध और भू माफिया गठजोड़ से निजात दिलाने का किया आग्रह

मुजफ्फरपुर:जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए केंद्रीय युवा संघर्ष शक्ति के बैनर तले सोमवार को 50 से ज्यादा लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री डीएम के चित्र पर जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना की। बढ़ते अपराध भू माफिया गठजोड़ के खिलाफ संगठन ने कलेक्ट्रेट गेट पर उग्र प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी जीवित सांप कांवर लेकर वहां पहुंचे थे। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से संगठन के 50 कार्यकर्ता जल लेकर कांवर कई जीवित सांप के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर सीएम नीतीश कुमार डीएम धर्मेंद्र सिंह का चित्र रख कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनय राय ने कहा कि आज के भगवान सीएम डीएम हैं, जो जल्दी नहीं मानते। पूरे सूबे में अपराध चरम पर है। मुजफ्फरपुर में भू माफिया का बोलबाला है। शेखपुर में सेना के जवान रवि सिंह का रास्ता आठ माह से बंद है। डीएम समेत तमाम अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता पर दर्ज कराई एफआईआर
प्रदर्शनके बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात मजिस्ट्रेट अनिल झा ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अनय राय पिनाकी झा 50 अज्ञात पर जीव-जंतु अत्याचार अधिनियम का उल्लंघन करने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर शाम में नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान सांप भी रखा गया था। सांप लेकर प्रदर्शन करने से भगदड़ की स्थिति कुछ समय के लिए उत्पन्न हो गई। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता था। रोकने पर सांप को दिखा कर डराने का भी प्रयास किया गया। किसी भी प्रदर्शन में जीव-जंतु का प्रयोग नहीं करना है। नगर थानाध्यक्ष के पी सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

admin