muzaffarpur:शिक्षामंत्री के बयान से आक्रोश

    मुजफ्फरपुर | शिक्षामंत्रीअशोक चौधरी के बयान से शिक्षकाें में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। रविवार को पश्चिमी अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह कहना कि नियोजित शिक्षक बिहार पर बोझ हैं, शिक्षकों को ठेस पहुंचाने वाला है। वह भी ऐसे समय में, जब छह महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। शिक्षामंत्री अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगें अन्यथा संघ जोरदार आंदोलन करेगा। इधर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए शिक्षा मंत्री अनर्गल बयान दे रहे हैं। बच्चों को पिछले दो वर्षों से किताब नहीं मिली है, शिक्षक 6 महीनों से बिना वेतन काम कर रहे हैं। फिर भी शिक्षा मंत्री को नियोजित शिक्षक बोझ दिखाई दे रहे हैं। निंदा करने वालों में जीतन सहनी, मायाशंकर कुमार, लखनलाल निषाद, पवन कुमार, शशिरंजन सुमन, दिनेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *