madhubani:बंद कमरे से 23 वर्षीय महिला का शव बरामद

    लदनियां:लदनियांथाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार को सुबह एक बंद कमरे से परिजनो ने 23 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई। कमरे में लाश होने की खबर सुनते ही घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने उक्त महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
    वहीं घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ किया। उधर महिला की मौत की खबर सुनते ही मृतका के मायके से सैकड़ों की संख्या में लोगो के साथ पहुंचे परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी किये जाने की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम किया। वहीं ढाई वर्षीय नंदनी की मां रिंकी देवी की मौत को लेकर मृतिका की मां ने अपने दामाद समेत परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की बात को लेकर नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। उधर दिये गए आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
    छापेमारीमें बम कांड का आरोपी गिरफ्तार
    खजौली|थानाक्षेत्रके सराबे गांव के बम कांड के मुख्य आरोपित अशोक ठाकुर को खजौली थाना के एएसआई शिव कुमार यादव ने शनिवार को छापामारी करके सराबे गांव से गिरप्तार किया गया। खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपित द्वारा अपने पटीदार के घर पर बम विस्फोट किया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *