darbhanga:15 को आमसभा को संबोधित करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री

    दरभंगा :भाजपा के जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दरभंगा आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 15 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दरभंगा राज में आम सभा को संबोधित करेंगे।
    पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष केंद्र सरकार के तीन साल साल पूरे होने पर 10 जून को उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा 11 जून को सांसद अश्वनी चौबे आम सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में मिथिलांचल की बेटी नैंसी झा सीमा देवी के हत्या घटना पर प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आज बिहार की सरकार हत्या अपहरण की सरकार बन गई है। यहां पुलिस बेलगाम हो चुका है। मधुबनी जिला के महादेव मठ के 12 वर्ष की बच्ची नैंसी झा को अपहरण कर हत्या किया गया। अगर प्रशासन सही समय पर कार्रवाई करती है तो शायद बच्ची का जान बच जाता। भाजपा के कार्यकर्ता इस पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना प्रदान की। साथ ही मांग की है कि दोषी पुलिस कर्मी को बर्खास्त किया जाए।
    दोषी को फांसी की सजा दी जाए। अपने संबोधन में नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने पुरा गांव के खुटवारा सदर प्रखंड के महादलित सोनी देवी के नृशंस हत्या की निंदा की। घटना के दोषी को स्पीडी ट्रायल कर फांसी दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल व्याप्त हैं। बैठक में जिला महामंत्री संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, राजेश रंजन, अमलेश झा संतोष पोद्दार मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *