मुजफ्फरपुर|नगर थानाक्षेत्र के बैंक रोड सूतापट्टी इलाके से 22 मई को गायब हुई किशोरी छोटी कुमारी (11) नाटकीय ढंग से साहू रोड स्थित अल्पावास गृह में मिली। किशोरी के गायब होने के मामले में उसके चाचा चंदन कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच खोजबीन के दौरान उसके चाचा ने सिकंदरपुर में एक बाइक सवार महिला पुरुष को छोटी को ले जाते हुए देखा। बाइक को रोकना चाहा, लेकिन वह निकल गया। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो मालूम चला कि बाइक अल्पावास गृह के कर्मी की है। अल्पावास गृह से बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम