राजद सुप्रीमो लालू के लाल और बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को ट्वीट किया कि मैं कुरुक्षेत्र में हूं। वर्ष 2019-20 का चुनाव भी महाभारत से मिलता-जुलता है। कुरुक्षेत्र अपना बिहार है और लड़ाई जारी भी है। यहां के पवित्र ब्रह्म सरोवर में स्नान कर महाभारत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों वाले पवित्र स्थान का भ्रमण किया।
खबर ये मिल रही कि तेजप्रताप लोकसभा दंगल में उतरने को तैयार हैं और सूत्रों के मुताबिक अपने पारिवारिक सीट सारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी मन बना रहे हैं। बता दें कि पिछली तीन लोकसभा चुनावों में खुद लालू प्रसाद या राबड़ी देवी इस सीट पर चुनाव लड़ते आए हैं और इस बार उनके बड़े बेटे तेजप्रताप चुनाव यहीं से लड़ सकते हैं।
पिछले दिनों उनके सिताब दियारा यात्रा के बाद ये कयासबाजी तेज हो गई है। राजद के नेताओं की मानें तो आने वाले दिनों में तेजप्रताप यादव इससे संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों से रू-ब-रू भी होंगे।
कुरूक्षेत्र में हूँ, कोटी-कोटी प्रणाम यहाँ की पवित्र धरा को।
पवित्र ब्रह्म सरोवर में स्नान कर महाभारत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों वाली पवित्र स्थान का भ्रमण किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


