नीतीश का बयान:- बिहार में स्किल की कमी, एक करोड़ युवाओं को देंगे ट्रेनिंग

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़:- पटना के वेटरनरी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में काम की कोई कमी नहीं है .बल्कि बिहार की युवाओं में स्किल की कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है.

    मुख्य्मंत्री ने कहा कि हम न्याय के साथ विकास करते हैं। 2020 तक एक करोड़ युवाओं को हम हुनरमंद बनाएंगे, ताकि वो अपना रोजगार सृजन कर सकें। एक साल में में कौशल विकास पर 90 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे, हमारे युवा हुनरमंद होंगे और आगे बढ़ेंगे।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी हिस्सा लिया. अपने संबोधन में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि स्किल बिहार के बिना स्किल इंडिया मुमकिन नहीं है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *