विकास कार्य में भेदभाव नहीं किया: नीतीश कुमार

    बेंगलुरु मिथिलांचल न्यूज़ :-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से बिहार में हमारी सरकार बनी है हमने कब सभी जाति और समुदाय के लिए काम किया है सभी के लिए योजनाएं चलाई गई है इसी मामले में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है.

    कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर CM बुधवार को बेंगलुरु में थे .जहां उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं में जोश भरा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली सभी क्षेत्रों में बिहार में विकास हुआ है. 2005 से स्कूल से बाहर आने वाले छात्रों की संख्या में 12.5 फ़ीसदी थी. जबकि अब यह आंकड़ा घटकर 1 फ़ीसदी के करीब आ गया है.

    समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद आरसीपी सिंह वह जदयू के कर्नाटक प्रभारी संजय झा मौजूद थे.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *