भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने रचाई दूसरी शादी

    Patna:भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान कहे जाने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आज दूसरी शादी कर ली, बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह दुल्हनिया बनेगी. हालांकि की शादी को गोपनीय रखने की पूरी तैयारी की गई थी परंतु देखते देखते पवन सिंह के प्रशंसकों को उनकी शादी की भनक लग गई और सारी मीडिया को उनकी शादी की खबर मिल गई.



    शादी समारोह में किसी भी बड़े हाई प्रोफाइल मेहमानों को और ना ही मीडिया को आमंत्रण दिया गया था पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं उन्होंने बहुत सारी भोजपुरी फिल्में और एल्बम में काम किया है

    आपको बताते चलें कि यह पवन सिंह की दूसरी शादी है पवन सिंह की पहली शादी 2015 में हुई थी शादी के 3 महीने बाद ही उनकी पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. उसकी हत्या की बात तब चर्चा में आई जब पवन सिंह की पत्नी की लाश घर में पंखे से लटके हुए संदिग्ध अवस्था में मिली उसके बाद पवन सिंह का नाम सही भोजपुरिया अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन पवन सिंह ने हमेशा उसे महज अफवाह बताते हुए सारी बातों से किनारा कर लिया.

    पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह मूल रूप से बलिया के निवासी है उनका परिवार बलिया के मिट्टी मोहल्ले में रहता है और ज्योति के चाचा सांसद भी रह चुके हैं ज्योति फिलहाल बलिया के कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है पवन सिंह के ससुर को बलिया के सबसे बड़े दबंग दबंग में गिना जाता है.

    2008 में पवन सिंह का एल्बम लॉलीपॉप लागेलू रफी हिट रहा था और इसे अब तक के सबसे चर्चित भोजपुरी गानों में शुमार किया जाता है इसके अलावा सानिया मिर्जा कट नथुनिया गाने को भी काफी पसंद किया गया था.

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *