darbhanga:चाकू से गोदकर सरेशाम युवक की हत्या

    darbhanga:बेंता ओपी क्षेत्र के बीएसएनएल कार्यालय के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने चाकू गोद दिया। युवक के साथ घटनास्थल पर मौजूद उसके साथी ने उसे डीएमसीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे डीएमसीएच पहुंचाने वाला युवक वहां से फरार हो गया। मृतक की पहचान भठियारीसराय निवासी राधाकांत झा के पुत्र संजय कुमार(18) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उसके पिता बीएसएनएल कार्यालय में गार्ड की नौकरी करते हैं।



    घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन डीएमसीएच पहुंचे। उसकी मां मंजू देवी ने बताया कि शाम को भठियारीसराय के राहुल व मन्नू नामक दो युवक घर से बुलाकर संजय को अपने साथ ले गए थे। राहुल अपनी अपाची बाइक पर उसे बैठाकर ले गया था। मन्नू दूसरी बाइक पर सवार होकर उनलोगों के साथ गया था।

    सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि संजय हाल में ही बेल पर जेल से निकला था।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *