तेजस्वी का कानून व्यवस्था पर तंज: नीतीश सरकार में आम आदमी ही नहीं पुलिस भी है असुरक्षित

    बिहार की राजधानी पटना में गश्त के दौरान एक पुलिसकर्मी अपराधी गोली मारकर फरार हो गया इस घटना पर बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में ना सिर्फ आम आदमी बल्कि पुलिसकर्मी भी असुरक्षित हैं.



    तेजस्‍वी ने लिखा, ‘बिहार में अपराधी पुलिस को ही गोली मार फरार हो गए। फिर भी छाती पीटेंगे कि कानून का राज है।’ बिहार में सत्‍ताधारी भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि इनका नेता 10 बच्चों को कुचल कर मार देता है, फिर भी पकड़ा नहीं जाता, सरेंडर करता है।

    यह है घटना
    गुरुवार देर शाम पटना के कंकड़बाग में क्विक मोबाइल के दो जवान अमरेश और अरुण गश्‍त कर रहे थे। सी दौरान पंचशिव मंदिर के पीछे से दो अपराधी गुजरे। जवानों ने उन्‍हें रोका तो उन्‍होंने फायरिंग कर दी।
    घटना में जवान अमरेश घायल हो गया। अपराधी गोलीबारी करते हुए भाग गए।
    बाद में कंकड़बाग थानाध्‍यक्ष ने घायल जवान को पटना मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसके जबड़े व पीठ में गोली लगी है।

                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *