मानव मस्तिष्क और वायरस ! इंसान अब इंसान नहीं रहा मशीन बन चुका है !

    (रेशमा ख़ातून./मिथिलांचलन्यूज़):-पर आज का इंसान मशीन बन चुका है ये बात सही नहीं है बल्कि इंसान तो शुरू से ही मशीन की तरह काम करता आ रहा है !



    अब देखो ना हर इंसान के सोने जागने यानी ऑन-ऑफ़ होने का समय बंधा है !
    खाने-पीने से इंसान को अपनी खोइ हुई ऊर्जा मिलती है , जैसे ईंधन के भरने पर या बिजली से मशीनें चल पड़ती हैं !
    मशीनें ख़राब पड़ती हैं इन्हें बनाया जाता है और कई बार इनके पार्ट-पूर्ज़े भी बदले जाते हैं ! उसी तरह इंसान बीमार पड़ता है तो उसका इलाज होता है और कोई अंग ख़राब हो जाने पर उन्हें बदला जाता है !
    मशीन का इस्तेमाल दुसरे लोग करते हैं उसी तरह से इंसान जो भी काम करता है उसके काम का उपयोग दुसरे लोग करते हैं !
    मशीन को एक साथी की ज़रुरत होती है इंसान को भी !
    अब असल बात जो सारी बातों से निकल कर सामने आई है वह है इंसान का दिमाग़ और मशीन का समान होना !
    इंसानी दिमाग कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की तरह ही होता है ! जिस तरह इंटरनेट पर वायरस डाल कर उसे बिल्कुल ही अनुपयोगी बना दिया जाता है और मेमोरी वाला भाग बरबाद होकर सारे काम उल्टे-पुल्टे करने लगता है उसी तरह इंसान के दिमाग में भी वायरस डाल कर उससे बेकार और उल्टे-पुल्टे काम लिए जाते हैं !
    अच्छा-ख़ासा कोई अपनी राह चुन कर चल रहा होता है कुछ असामाजिक लोग उसमें मनगढ़त दुश्मनी की बातें डाल कर उसे उसकी राह से भटका कर सब कुछ क्षत-विक्षत कर देने को उकसाते हैं ये लोगों से कहते हैं कि वह दुसरे धर्म-मज़हब का है , वह हमारे धर्म-मज़हब को नहीं मानते , वह धर्म-मज़हब के लिए ख़तरा है , उसके लड़के तुम्हारी लड़कियाँ ले भागेंगे , उनकी लड़कियों की घर वापसी कराआे , उन्हें मारो , उन्हें भगाओ !
    बस….
    ये विकृत मानसिकता के लोग लोगों में एैसे वायरस डालने से ज़्यादा और कर भी क्या सकते हैं !
    ये चाहते हैं कि सब को दिमाग़ी – मानसिक रूप से अपने कब्ज़े में कर लें , लोग आपस में लड़ेंगे , सड़कों पर दंगा करेंगे , आपस में कटेंगे- मरेंगे और ये गद्दी धारी बनेंगे ! खुद आराम से इन्हें दंगा करते देखेंगे और फ़साद फैला कर चैन की नींद सोएेंगे ! जिनके लोग मरेंगे वो मारने वालों को हाय और श्राप देंगे !
    दंगा फैलाने वाले इन दंगाइयों की लाइक लिस्ट में होंगे वह उनके नाम का जयकारा लगाएेंगे !
    वहीं आम जन चाहे वह किसी भी धर्म-मज़हब या ज़ात का हो इस बात को रोयेंगे कि दंगाइयों ने उनका घर , काम , परिवार सब ख़त्म कर दिया !
    बचे हुए लोग नए काम नए स्थान की खोज में ना चाहते हुए भी दरबदर घूमते रहने को मजबूर हो जाते हैं !
    और इस तरह हर दंगे के बाद देश की अर्थ व्यवस्था बरबाद होती है !
    क्या यही देश प्रेम है ?
    क्या यही मानवता है ?
    क्या यही धर्म है ?
    दिमाग़ में वायरस लिए ये लोग अगर धर्म ना होता तो लोगों में ज़ात-पात की लड़ाई लगवाने में आगे रहते !
    यदि ज़ात-पात का अस्तित्व ना होता तो रंग भेद का कीड़ा दिमाग़ में डालते !
    यदि सभी का रंग समान होता तो

    यक़ीनन स्त्री- पुरुष का भेद बता कर इनके बीच विश्व युद्ध करा देते !
    इन्हें बस टॉपिक चाहिए आम लोगों को लड़वाने का तभी तो ये शांति से रहेंगे और सुख भोगेंगे !
    यदि ये इतने ही सूरमा होते तो सरहद पर जाकर देश की सुरक्षा कर रहे होते ! आंतरिक कलह फैला कर देश को यूं बरबाद ना कर रहे होते !

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *