कल बिहार बंद के दौरान महिला की हुई मौत को लेकर राजद सुप्रीमो के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिये बिहार सरकार और मीडिया पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट मे कहा है कि बिहार सरकार की बालू नीति और गरीब मज़दूरों की रोटी छीनने के विरोध में कल राजद की तरफ से पूरा बिहार बंद था. जब हम संघर्ष करने उतरे तो पुलिस ने हमें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया. गीदड़ भभकीयों से हम से डरने वाले नहीं.
नीतीश कुमार की बालू नीति और ग़रीब मज़दूरों की रोटी छिनने के विरोध में कल पूरा बिहार बंद था। सड़कों पर संघर्ष करने उतरे तो पुलिस ने हमें गिरफ़्तार कर लिया।
गीदड़ भभकीयों से हम से डरने वाले नहीं। pic.twitter.com/vZyY7S6vc6
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 22, 2017
साथ साथ तेजस्वी यादव ने बंद के दौरान जाम में फंसने से एक मरीज की मौत की खबर को गलत बताते देते हुए मीडिया पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बिना नाम लिए, एक चैनल को भोंपू चैनल करार दिया है. तेजस्वी ने लिखा है कि बंद के दौरान एंबुलेंस में मौत की खबर को झूठी ख़बर बताते हुए मीडिया को सरकार का भोंपू (बिकाऊ) चैनल करार कर दिया। तेजस्वी यादव कई अनुसार मृतक छाहारिया देवी की मौत इलाज के दौरान कल पटना मे हो गयी थी जिसे यह बिकाऊ चैनल आज बंद के कारण हुई मौत बता रहा है.
आपको बताते चले की कल बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला था। बंद के कारन सब से ज्यादा मुश्किल यात्रियों को उठानी पड़ी थी. किसी की ट्रैन छूट गई तो किसी की फ्लाइट।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


