जमियत ए एबरारूल हिन्द ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फंूका

    बेगूसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के सज्जाद नगर लरूआरा गांव में बुधवार की सुबह जमीयत ए एबरारूल हिन्द के अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम के नेतृत्व में गांव के गलीयों व सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकालकर बेगूसराय संजात सड़क के लरूआरा चैक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन किया।



    इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के येरूशलम को उसकी राजधानी करार देने पर आक्रोश जताया। इस अवसर पर हाफिज नेहाल ने कहा कि यूएस प्रेसीडेंट ने हिटलरशाही रवैया अपनाकर येरूशलम को इजराइल की राजधानी बना रहे हैं। जो गलत है। जमीयत ए एबरारूल इसका कड़ा विरोध करती हैं। मौके पर हाफिज मुस्तकिम, हाफिज एखलाक, मो. सैफ, पूर्व पंसस मो. ओवैश, मो. तौकीर, मो. एजाज, मो. चांद, मो. शरीफ, मो. अबु बकर समेत दर्जनों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *