मंसूरचक, बेगूसराय। मंसूरचक अस्पताल में रेबीज का सूई उपलब्ध रहने बाबजूद भी मरीजो को अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उक्त मामले प्रकाश आया जब बुधवार को समसा एक पंचायत के वार्ड 11 के सदस्य वरूण ठाकुर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ओपीडी मे मौजूद डाक्टर रचना को दिखाया और कुत्ता काट लेने की बात बतायी। जिस पर डाक्टर ने उन्हे दवा लिख दिया और वे फिर दवा लेने स्टोर पर चले गये।
जहां स्टोर पर दवा वितरण कर रही कर्मी अराधना कुमारी ने कहा कि दवा उपलब्ध नही है, तो वापस लौट कर वाड सदस्य श्री ठाकुर ने शिकायत करने की बात कही। जिस पर अस्पताल परिसर मे उपस्थित कर्मी ऋषिकेश कुमार ने कहा कि दवा कम मिलता है और नही रहता है। काफी गिड़गिड़ाने के बाद उन्होंने दवा स्टोर के काउंटर से दवा दिलवाया। जिसके बाद वाड सदस्य को रेबीज का सूई मिला।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


