कोर बैंकिग सेवा से जुड़ा उप डाकघर गढ़पुरा

    गढ़पुरा, बेगूसराय। सभी भारतीय डाकघरों को सोमवार से कोर बैकिंग सेवा से जोड़ दिया गया। इस सम्बंध में उप डाकघर गढ़पुरा के उप डाकपाल भिखारी दास ने बताया कि जिस डाकघर का पिन कोड पहले से निर्गत किया गया है वही है और उसी पिन कोड को आईएफएससी कोड से जोड़ दिया गया है। इसके लिए सम्पूर्ण भारत के डाकघरों मे एक ही आईएफएससी कोड निर्गत किया गया है। सिर्फ पिन कोड ही अलग अलग होंगे। डाकघरों को आईएफएससी कोड निर्गत किये गये हैं बताया गया कि इस सेवा के सुचारू होने से अब किसी भी बैंक से आदान प्रदान किया जा सकता है। इसके लिए खाता संख्या पिन कोड और आईएफएससी कोड आवश्यक है। वहीं उप डाकपाल ने बताया कि डाकघरों को कोर बैंकिग सेवा से जोड़ तो दिया गया है लेकिन इसकी सुरक्षा व्यवस्था तो भगवान भरोसे ही है। उन्होंनेे कहा कि जब पुर्ण बैकिंग सेवा से जोड़ दिया गया है तो इसमें और अधिक हेंड की आवश्यकता है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *