दलालों का अड्डा बना सदर अस्पताल – सीवाईएसएस

    बेगूसराय, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस द्वारा सोमवार को सदर अस्पताल की कुव्यवस्था, निजी डाक्टरों की बढ़ती फीस, जांच, दवाई में कमीशनखोरी एवं सीएस बेगूसराय के विरूद्ध गिरफ्तारी को लेकर जिला छात्र काॅर्डिनेटर मो. तौकीर आलम के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के मुख्य द्वार के समक्ष सीएस का पुतला दहन किया गया। संबोधित करते हुए छात्र नेता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि सदर अस्पताल पूर्णतः दलालों का अड्डा बन गया है। ना तो डाक्टर ससमय आते हैं और ना ही जांच व दवाई की उचित व्यवस्था है। वहीं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली धड़ल्ले से जारी है। मो. तौकीर ने कहा कि सभी डाॅक्टरों का डेªस कोड लागू किया जाए। अनिबंधित क्लीनिक को शीघ्र बंद किया जाए। मौके पर मो. तौकेज, जीशान खां, मुबारक अहमद, सुनील कुमार सिन्हा, अजमेर, ऋतुराज, राहुल, विकास समेत अन्य उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *