नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी क्षेत्र के निजी विद्यालयों मे विभिन्न तरह के अतिरिक्त शुल्क लेने एवं अभिभावक से भारी फीस वसूलने का शिकायत मिलना आम बात हो गई थी। लेकिन इस प्रतिस्पर्द्धा के दौर मे मानवीय संवेदना के प्रतीक कुछेक निजी विद्यालयो ने स्कूल की फीस मे कटौती करने का निर्णय लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य डाॅ अरविन्द सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चे एवं नये छात्रो को अब सिर्फ 500 पंजीयन शुल्क एवं मासिक शुल्क प्रतिमाह फीस देना होगा। इसके अलावे वसूले जानी वाली वार्षिक शुल्क तथा नामांकन शुल्क देना नही होगा। इस फैसले की पूरे इलाके मे जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


