पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियांे के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दुलरूआधाम पोखड़
जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रूपये गबन
बरौनी, बेगूसराय। दुलरुआ धाम पोखर बरौनी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण पोखर बरौनी क्षेत्र के लिये है। इस पोखर का निर्माण का इतिहास बरौनी जंक्शन स्टेशन के बनने के पहले से है। यह पोखर के चारो तरफ लगभग 17 एकड़ भूमि है। लेकिन रखरखाव नही रहने के कारण इसका उपयोग नही हो रहा है। इस पोखर के सौंदर्यीकरण के नाम पर विगत 15 वर्षोे में लगभग सरकारी योजनाओं का 65 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लेकिन पोखर के चारो तरफ ना तो समतलीकरण हो सका है, न तो पोखर के चारो तरफ सीढ़ी ही बन सका है। जबकि फुलवड़िया एक पंचायत के मनरेगा के तहद दो मुखिया के समय एक ही कार्य समतलीकरण, पोखर के चारो तरफ ईंट सोलिग, सड़क निर्माण, पोखर के भीतरी हिस्से में चारों तरफ सीढ़ी निर्माण कराने के नाम पर दो बार राशि की निकासी अलग अलग योजना दिखाकर किया गया है। इस लूट में मुखिया, रोजगार सेबक, बीडीओ सम्मलित हैं। 2006 से 2015 तक इस पोखर के सौंदर्यीकरण पर हुये खर्च की जाँच निगरानी विभाग से करायी जाय तो बहुत बडे घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है। इस पोखर का सौंदर्यीकरण के लिये एक मास्टर प्लान बनाकर काम कराया जाय तो यह एक सुंदर पार्क बन सकता है, जो बरौनी के लिये एक धरोहर साबित होगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


