बेगूसराय, ब्यूरो। बिहार सरकार की तानाशाही बालू नीति से आक्रोशित होकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज आक्रोश मार्च निकालकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला ट्रैफिक चैक पर फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष समीर चैहान ने कहा कि सरकार की तानाशाही बालू नीति कारण बिहार के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बालू के रोजगार से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय के बालू के संबंध में दिए गए आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने के बदले बालू के छोटे-छोटे रिटेलरों और आम आदमी को बेवजह परेशान किया जा रहा है। रू. 4000 प्रति ट्रैक्टर मिलने वाला बालू आज रू. 10000 प्रति ट्रैक्टर भी मुश्किल से मिल रहा है। इसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। हमारा संगठन बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग करता है। साथ ही साथ बालू को आम जनता के लिए उचित कीमत पर उपलब्ध करने की मांग करता है। मांग की पूर्ति नहीं होने हमारा संगठन चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। जन समस्याओं पर हमारा संगठन गंभीर दृष्टिकोण रखता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


