टेªन से कटकर युवक की मौत, एक जख्मी

    नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी थाना के समसा ग्राम पंचायत के एक युवक की रेल यात्रा के दौरान जंक्शन पर चढने के दौरान गिरने से मौत हो गई। प्राप्त सूचना के मुताबिक समसा निवासी निरंजन राय के 24 वर्षीय पुत्र अमित रंजन की मौत ट्रेन से गिरकर बुधवार को हाथीदह जंक्शन पर हो गयी। वह छोटे बीमार भाई को लाने दिल्ली जा रहा था। मौत की खबर मिलते ही समसा में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों के चित्कार से लोगों की भीड़ उसके घर पर जमा हो गयी। घटना के संबंध में उसके पिता निरंजन राय ने बताया कि अमित का छोटा भाई सुमित दिल्ली में रहकर कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह डेंगू बुखार से पीड़ित हो गया था। उसे लाने वह दिल्ली जा रहा था। भीड़ में बोगी के भीतर नही जा सका गेेट पर ही लटके होने के कारण हाथीदह स्टेशन के पश्चिमी फाटक के पास वह ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। रेल पुलिस ने बाढ़ अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को लाश सुपुर्द कर दिया। अमित के गिरने पर वह भी कूद गया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। विदित हो कि अमित की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके निधन पर समसा मुखिया हेमा मौर्य, रामजालेशवर सिंह, सरपंच राम बसंत महतो, पंसस मनोज महतो, पूर्व प्रमुख विद्यनन्द महतो आदि ने उचित मुआवजा की मांग की है। इन जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *