प्रमुख के औचक निरीक्षण से स्कुल सहित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर हड़कंप

    नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी प्रखंड प्रमुख के औचक निरीक्षण से स्कुल सहित आंगनबाड़ी केंद्र पर हड़कंप मच गया। मंगलवार को प्रखंड प्रमुख मनीषा देवी, पंसस अनीता देवी तथा मनोज कुमार के नेतृत्व मे विष्णुपुर समसा तथा हसनपुर बागर के विद्यालय एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विष्णुपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर मे 12ः40 तक वर्ग 1-2 की हाजरी नही ली गई थी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर मे बच्चो की हाजरी तथा उपस्थिति मे अंतर पाया गया।




    नवश्रृजित प्राथमिक विद्यालय मनेरपुर 1-2 मे दो स्कुल के संचालन पर आश्चर्य व्यक्त किया तथा दोनो स्कुल को मर्ज करने की बात बताई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर मे शिक्षक तथा बच्चे ड्रेस कोड मे अनुशासित ढंग से देखे गए। शतप्रतिशत उपस्थिति हाजरी पंजी से मिला पठन-पाठन के दौरान बच्चो से प्रश्नोत्तर करके संतुष्ट हुए। हसनपुर बागर मध्य विद्यालय मे भी शैक्षणिक गतिविधि तथा शिक्षक को उपस्थित पाये। सबसे ज्यादा गड़बड़ी समसा के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 77 सेविका चांदनी कुमारी के बारे मे बताया गया निरीक्षण के दौरान उक्त केन्द्र सहित केन्द्र संख्या 84-79 बंद पाया गया। विष्णुपुर के केन्द्र संख्या 64, 67, 66, 65 तथा 70 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेविकाओ से सुधार लाने और समयानुसार केन्द्र संचालित करने का निर्देश दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *