वार्ड सदस्यों की बैठक में सात निश्चय योजना की हुई समीक्षा
नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी पंचायत भवन मे मुखिया रोहित कुमार की अध्यक्षता मे वार्ड सदस्यो का एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, कन्या विवाह योजना, वृद्धावस्था पेन्शन, मनरेगा सहित कई योजनाओं की समीक्षा करके अगामी कार्ययोजना तैयार किया गया। बैठक मे उपमुखिया विपिन रजक, रूबी देवी, मीना कुमारी, जयप्रकाश सहनी, सुनीता देवी, रानी देवी, रेणु देवी, शोभा देवी, मो. निशारूल, कृष्ण नंदन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


