बदमाशो ने बाइक लूटी, प्राथिमिकी दर्ज

    बेगूसराय कार्यालय।भगवानपुर(आ.स.से)। भगवानपुर-संजात पथ पर नट बाबा स्थान के समीप शुक्रवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने ताजपुर निवासी रामबिलास रजक के पुत्र छोटे कुमार की बाइक छीन ली। बताया जाता है कि छोटे कुमार अपने स्प्लेंडर प्लस बीआर9टी-5379 नंबर की काले रंग की बाइक से अपने भगिना दीपक कुमार को भगवानपुर पहुंचाने जा रहा था। उसी क्रम में भगवानपुर से थोड़ा पीछे नट बाबा स्थान के नजदीक दो बाइक पर सवार 6 अपराधियो ने ओवरटेक कर रोका। सर में पिस्तौल सटाकर गाड़ी छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराई है। इधर थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन ने प्राथिमिकी दर्ज करते हुए बाइक की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू कर दिया है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *