मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण है मशरूम- डीएओ

    बेगूसराय कार्यालय।बरौनी। बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत चयनित 25 महिला किसानों को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा प्रखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र सदर प्रखंड बेगूसराय के अमरोर कीरतपुर पंचायत के सुशील नगर ग्राम में किसान पाठशाला का आरंभ किया गया। 6 सत्र चलने वाले इस पाठशाला की संचालिका सुश्री कुलंदई टेरेसा हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षण ले रही 25 महिला किसान, सभी बरौनी प्रखंड की महिला प्रशिक्षणार्थी है। पाठशाला का उद्घाटन करते हुए डीएओ कृष्ण बिहारी ने कहा की मशरूम एक पौष्टिक रोग रोधक स्वादिष्ट तथा विशेष गुण के कारण आधुनिक युग का एक महत्वपूर्ण का आहार है। उन्होंने कहा की मशरूम में फोलिक एसिड और खनिज लवण पाए जाते है। जो मानव शरीर के ब्लड में अति आवश्यक रेड सेल्स बनाने का काम करते है। आमतौर पर खाने में सब्जी के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मौके पर प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक बरौनी ज्ञानेश्वर कुमार प्रशिक्षण से जुड़े कई अहम गूढ़ प्रशिक्षणार्थी महिला किसान को बतलाया। इस अवसर पर कर्मी सहित कई अन्य मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *