बैंक के स्थानांतरण के विरोध में किया एसएच 55 जाम

    बेगूसराय, ब्यूरो। 5 गांव के ग्रामीणों ने एसबीआई की पनहांस शाखा के स्थानांतरण के विरोध में चल रहे अपने चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में वीर कुंवर सिंह चैक पर एसएच 55 को जाम करके आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी नेता समीर चैहान और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने कहा कि यह बैंक आसपास के 5 गांव की लाइफलाइन है। किसी खास व्यक्ति को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैंक का स्थानांतरण किया जा रहा है। यह नाकाबिले बर्दाश्त है।




    इसके विरोध में हम लोग पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। अगर बैंक का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो हम लोग सामूहिक आत्मदाह करने को कृत संकल्पित हैं। किसी भी कीमत पर बैंक का स्थानांतरण हम लोग नहीं होने देंगे। सभा को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद परमानंद सिंह और मुरारी सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार नए बैंक खोलने की बात करती है दूसरी तरफ 31 साल से स्थापित बैंक को साजिश के तहत दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। कल क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ हमारी मुलाकात सुनिश्चित हुई।स्थानीय सांसद महोदय ने भी आश्वासन दिया है। अगर बैंक का स्थानांतरण रद्द नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर प्रदीप कुमार, कुंदन सिंह, धनंजय कुमार, लालू कुमार, कामेश्वर सिंह, शिवेंद्र सिंह, जानकी देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, शकुंतला देवी, शशिकांत सिंह, विकास कुमार, चुनचुन राम, मो. अब्बास, रामाशीष महतो सहित दर्जनों लोग और खाताधारक उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *