बेगूसराय, ब्यूरो। बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदाकर्मी महासंघ बिहार द्वारा समान योग्यता, समान वेतन, समान कार्य सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में
मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार ने की। संचालन संघ के संयोजक श्रीमोद कुमार ने किया। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम सहित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे आरएनटीसीपी, एआईडीएस, आरबीएसके, कालाजा, कुष्ठ उन्मूलन, संजीवनी आदि में संविदा आधारित विभिन्न पदों पर कार्यरत लगभग 10 हजार पदा. व कर्मी, जिसके सम्मान व आर्थिक सुरक्षा के प्रति बिहार सरकार संवेदनहीन है। सभा को संबोधित करते हुए डा. कांतिमोहन सिंह व डा. हरेराम कुमार ने संगठन की ओर से नैतिक समर्थन व अपेक्षित सहयोग की घोषणा की। साथ ही कहा कि 2005 के बाद स्वास्थ्य सेवा की कमान थामे इन संविदा चिकित्सक, प्रबंधक, प्रयोगशाला प्रवेधिकी,
परामर्शी, एएनएम, डाटा आॅपरेटर आदि के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिस कारण एक बार फिर से सड़क पर उतरने को विवश होना पड़ा। चिकित्सकों ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में हम स्वास्थ्य सेवा को पूर्णतः ठप कर देंगे। साथ ही आगामी 4 दिसम्बर से
अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। धरना पर रामप्रवेश सिंह, डा. लाल कौशल कुमार, डा. फारूक, डा. रतिश रमण, डा. खुशबू रानी, आनंद ईश्वर, डा. चतुर्भूज प्रसाद, गायत्री गुप्ता, साह जियाउर रहमान, मो. इमरान, मो. काॅमरान, शुभंकर झा, विपिन बिहारी, गुलशन, संतोष संत, राम कुमार, मो. मोनाजिर हसन, राजीव नयन, पूनम कुमारी, कालीकांत साह समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


