पॉजिटिव – रूटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं। कई लोगों से मुलाकात और बातचीत होती रहेगी। कुछ नए दोस्त भी मिल सकते हैं। सितारों की स्थिति के अनुसार आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। अपने किसी खास दोस्त के साथ मिल कर आप काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने लिए कोई नया टारगेट सेट कर सकते हैं। पुराने प्रेमी से भी मुलाकात के योग बन रहे हैं। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान और कामकाज में सफलता मिल सकती है। बिजनेस और नौकरी में अच्छे काम की कोशिश करेंगे। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं।
नेगेटिव – कुंभ राशि वालों को थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। दो तरफा बातें करने से बचें। कोई भी काम कल पर न टालें। किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें।
क्या करें – टमाटर सूप या सॉस का उपयोग करें।
लव- प्रेम संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनेगा। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ सकती है।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जमकर मेहनत करें। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स काम मन पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।
हेल्थ- गले संबंधी रोग होने के भी योग बन रहे हैं। आप परेशान हो सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


