दरभंगा। इन दिनों दरभंगा मे तू डाल डाल मैं पात पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। अवैध शराब कारोबारी एवं पुलिस के बीच यह खेल चल रहा है ।अवैध शराब कारोबारी शराब को बेचने एवं छुपाने के लिए तरह-तरह का तरीका का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग की नजर से नहीं बच पाते। बुधवार को लहेरियासराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित भूतनाथ मंदिर के पीछे पोखरा से भारी मात्रा में पानी के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की ।थानाध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पोखरा में पानी के अंदर शराब की बोतल छुपा कर रखी है ।श्री शर्मा ने बताया कि पोखड़ा से 180 एम एल की 190 बोतल एवं 750 एम एल के 18 शराब की बोतलें बरामद की है । छापेमारी के दौरान टीम में थाना के एएसआई मधु कुमार सिंह निर्मल कुमार राम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


