सिंहवाड़ा । अतरवेल जाले पथ पर बुधवार को पनिशल्ला चौक के समीप ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई । जिसमें बाइक पर सवार भरवाड़ा गांव निवासी नंदेश्वर साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । तो वही वाइक चला रहे उसका पुत्र संजीव साह बाल बाल बच गए । स्थानीय लोगो ने जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी मे भर्ती कराया । जहां उनकी हालत गंभीर देख डीएमसीएच रेफर कर दिया । परिजनो ने बताया की दोनो पिता पुत्र बाइक से तेहवाड़ा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था । उसी समय अतरवेल की ओर से जाले की ओर जा रही ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी । ग्रामीणो ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया । वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया ।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


