दरभंगा। लहेरियासराय के नाका नंबर 6 के समीप हॉस्पिटल रोड मे बड़े ही धूम धाम के साथ रविवार को होटल नवरंग का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोक बिहार राय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटनकर्ता श्री राय ने कहा की दरभंगा में बहुत से होटल है जहां एक साथ नॉनवेज टेबल एवं भेज टेबल भोजन की व्यवस्था रहती है। परंतु इस होटल में एक छत के नीचे दोनों भोजन की अलग-अलग व्यवस्था है। यह एक अच्छी व्यवस्था है। होटल के मालिक संजीव मिश्रा ने बताया कि इस होटल में ग्राहकों की विशेष सुविधाएं का ख्याल रखा जाएगा। होटल में साफ सफाई पर विशेष ख्याल रखा जाएगा ताकि लोग इस होटल मे स्वच्छ्ता के बीच भोजन कर सके। इस अवसर पर अविनाश, दिलीप झा रंगनाथ ठाकुर रूद्र नारायण रमेश प्रसाद राजू सिंह अनिल झा विमलेश अजय आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


