बिहार : समस्तीपुर में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या,व्यवसायियों में गुस्सा

    समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया बाजार में अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में काफी गुस्सा है. व्यवसायी अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं. अपराधियों ने किराना व्यवसायी पकंज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है.



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *