मुजफ्फरपुर | ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत शहर में शुक्रवार को थे, लेकिन बिजली संकट जारी था। दामोदरपुर इलाके से जुड़े फीडर में 20 घंटे बिजली गुल रही। वहीं कटरा से जुड़े गायघाट इलाके में भी करीब 8 घंटे तक बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान थे। इसी तरह बेनीबाद, केवटरा, महेशबाड़ा, बरुआरी, तेजौल, शिवदाहा, बुधकारा समेत कई गांव में पूरे दिन लोगों को बिजली नहीं मिली। दूसरी ओर, एमआईटी फीडर से जुड़े दामोदरपुर ब्रांच भी लोकल फॉल्ट था। इससे सुबह से शाम तक दामोदरपुर ब्रांच के 25 हजार से ज्यादा लोग बिजली संकट से जूझते रहे। भिखनपुरा ग्रिड को शुक्रवार की सुबह 51 और एसकेएमसीएच ग्रिड को 48 मेगावाट बिजली मिली। एस्सेल के पीआरओ राजेश चौधरी का कहना है कि तकनीकी वजह से परेशानी थी
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


