जाले|
प्रखंड क्षेत्र में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा के तहत काजी बहरा पंचायत में विगत 2 अक्टूबर से प्रतिदिन पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद और सरपंच सुरेश सहनी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के वातावरण को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है। अभियान को सफल बनाने को लेकर गांव के मोहन चौपाल, फिरोजा खातून, लाल बाबू यादव, दशरथ कहार, सुशील साह, कौशल्या देवी, राजाराम यादव, अख्तरी बेगम, का भी बृहद योगदान देखा जा रहा है। पंचायत के मुखिया ने बताया कि 3 दिनों में पंचायत के वार्ड 1 से 3 तक सभी सड़कों , नालों सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई की गई है। पूरे पंचायत ने अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की ओर से साफ सफाई की जा रही है। साफ सफाई के लिए कुदाल, झाडू, छीटा और ट्रैक्टर का भी प्रबंध किया जा चुका है। जब तक पंचायत पुरी तरह स्वच्छ नहीं हो जाती अभियान चलता रहेगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


