प्रेमी के साथ भागी थी नाबालिग, जंक्शन पर छोड़ कर भागा प्रेमी डांसरों ने उचक्कों से बचाया, पटना जीआरपी ने किया बरामद

    क्राइम रिपोर्टर|दरभंगा

    भालपट्‌टी सहायक थाना (ओपी) की पुलिस ने एक गांव की अपहृत नाबालिग लड़की को पटना जीआरपी की पुलिस की मदद से बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को ही सदर थाना में एफआईआर अपहृता के दादा ने दर्ज कराई थी। आरोपी भालपट्टी ओपी क्षेत्र के फतुलाहा गांव निवासी राम विलास चौपाल का पुत्र सुधीर कुमार चौपाल के साथ ही उसका साथी दीपू चौपाल सहित एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सुधीर को मंगलवार की शाम उसके गांव से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस के सामने अपहृत और उसके परिजन ने बताया कि 24 सितम्बर को सुधीर ने घर से फोन कर नाबालिग को दरभंगा स्टेशन बलाया। यहां स्टेशन पर सुधीर नहीं पहुंचा और तीन-चार लड़के इस नाबालिग के पीछे लग गए। भोजपुर जिला की रहने वाली जागरण प्रोग्राम करने के लिए सहरसा जा रही पिंकी और बेबी नामक डांसर ने उचक्कों से नाबालिग को बचाया। लड़की उसके साथ सहरसा चली गई। बेबी ने अपने अन्य सहयोगी से बचाकर पिंकी संग लड़की को भागलपुर प्रोग्राम करने निकली। रास्ते में पिंकी और बेबी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और लड़की को लेकर बेबी पटना निकल गई




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *