एनएच 57 पर सीताराम यादव हाईटेक पेट्रोल पंप का उद्घाटन|

    दरभंगा | दिल्ली मोड़ के समीप एनएच 57 पर बेला नवादा रानीपुर में बुधवार को इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट सीताराम यादव हाईटेक पेट्रोल पंप उद्घाटन किया गया। जिसका का उद्घाटन आईओसी के चीफ डिविजनल रीटेल मैनेजर सुभाष रंजन सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नगर विधायक संजय सरावगी, ग्रामीण विधायक ललित यादव, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, केवटी के विधायक फराज फातमी, पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चीफ मैनेजर रिटेल सेल्स राजीव विश्वास, सेल्स ऑफिसर ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंप के प्रोप्राइटर शत्रुधन कुमार यादव संजय कुमार यादव, उर्फ भोला यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहकों बेहतर सेवा देना है।-




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *