कमिश्नर ने लिया चार्ज- बोले तेजी से होगा विकास कार्य

    मधुबनी/दरभंगा :मुजफ्फरपुर के कमिश्नर एचआर श्रीनिवास ने गुरुवार को दरभंगा कमिश्नर का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस विजय प्रताप मीणा मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना को धरातल पर शतप्रतिशत उतारने को लेकर बेहतर कदम उठाया जाएगा। कार्य संस्कृति बेहतर हो यह प्रयास किया जाएगा। तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जल्द ही विकास की समीक्षा की जाएगी। बाढ़ राहत से संबंधित मामलों पर उन्होंने कहा कि कई बाढ़ पीड़ितों के अकाउंट में राशि गई है और भेजने की प्रक्रिया शुरू है इसे और तेज किया जाएगा। कमिश्नर से डीआईजी विनोद कुमार ने भी भेंट की। उन्होंने सचिव विनय कुमार, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोद नारायण झा आदि थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *