नक्सली कमांडर भारती जेल में मचा रही उत्पात एसएसपी ने की भागलपुर भेजने की अनुशंसा|

    क्राइम रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर
    जेलमें बंद महिला नक्सली कमांडर भारती जेल में उत्पात मचा रही है। 10 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में उसने महिला कक्षपाल सह जमादार शांति देवी के साथ मारपीट की थी। उसे पटक कर हाथ ऐंठ दिया। वह अक्सर जेल में भूख हड़ताल कर देती है और जेल प्रशासन के अधिकारियों से गाली-गलौज करती है। जेल में बंद महिला बंदियों को भी प्रशासन के खिलाफ उकसा रही है। जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने भारती की करतूतों की रिपोर्ट डीएम एसएसपी को दी है। इस पर एसएसपी विवेक कुमार ने भारती को मुजफ्फरपुर से भागलपुर केंद्रीय कारा में स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है। एसएसपी ने डीएम को भेजे पत्र में जेल अधीक्षक के हवाले से लिखा है कि भारती को पूर्व में भी मुजफ्फरपुर से भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया था। उस समय भी भारती ने जेल में महिला बंदियों को नक्सली बनाने के लिए ट्रेनिंग देने की कोशिश की थी। एसएसपी ने बताया है कि भारती पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जेल में आग उगल रही है। अक्सर धमकी दे रही है। वह भूख हड़ताल कर देती है तो बड़ी मुश्किल से खाना खाती है। भारती का पति रोहित सहनी भी नक्सली कमांडर है। उत्तर बिहार के कई जिलों में नक्सली विध्वंसक घटनाओं में रोहित शामिल रहा है। लैंडमाइंस विस्फोट का वह माहिर है|




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *