सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
जिला अस्पताल बनने के 45 साल बाद सदर अस्पताल के क्षतिग्रस्त अनुपयोगी सामान की नीलामी प्रथम बार की जाएगी। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए डीएम प्रणव कुमार के आदेश पर डीएस की अध्यक्षता में 23 सितंबर को बैठक बुलाई गई है। यह बैठक डीएस कक्ष में आयोजित की जाएगी।
इसमें सीएस डाॅ. अवध कुमार, डीएस डाक्टर एएन शाही, डाॅ. एवी सहाय डाॅ. विजय कुमार वर्मा शामिल होंगे। उसी बैठक में नीलाम होने वाले सामान को सूचीबद्ध किया जाएगा। और नीलामी की प्रक्रिया को लेकर रूप-रेखा तैयार की जाएगी। विचार विमर्श के बाद नीलामी की सूचना निकाली जाएगी। नीलाम किए जाने वाले सामान में आयरन आलमारी, लकड़ी आलमारी, आयरन बेड, बेड साईड लॉकर, ऑपरेशन टेबल सहित अन्य समान शामिल है। कमेटी में शामिल एक पदाधिकारी ने बताया कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक क्षतिग्रस्त अनुपयोगी सामान की नीलामी कर दी जाएगी। इससे प्राप्त राशि को अस्पताल के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


