सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर
जिलेके एक मात्र एससी/एसटी थाने में पीड़ित महादलित को न्याय नहीं मिला। दारोगा ने रंगदारों पर प्राथमिकी जांच के बदले दो हजार रुपये भी ले लिया लेकिन नहीं घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई, नहीं मामले की जांच में वह घटना स्थल पहुंचे। जब पीड़ित एफआईआर के बारे में जानकारी लेने थाने पहुंचे तो उसे अपमानित कर थाने से भगा दिया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा गांव की है।
इस मामले में गुरुवार को पीड़ित महादलित खगो सदा एसपी दीपक रंजन से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ने एससी/एसटी थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर तुरंत एफआईआर का आदेश दिया है। एसपी ने कहा पीड़ित दलित से रुपये लिए जाने की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया तो रुपये लेने वाले दारोगा पर कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि गत 17 सितंबर को पुरानी भिरहा गांव में हाट के दौरान महादलित महिला घुसकी देवी कचरी बनाने के लिए चूल्हा पर कड़ाही में तेल गर्म कर रही थी तो गांव के मो. इमाम ने चूल्हा लगाने से मना किया पैर मार कर कचरी के चूल्हा को गिरा दिया। जब खगो सदा उससे ऐसा करने से मना किया तो जातीय संबोधन के साथ इमाम उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान रॉड से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आईं महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई|
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


