जर्जर बिजली तार बदलने की मांग को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

    मुजफ्फरपुर|जर्जर होचुके बिजली के खंभे तार को तुरंत बदलने की मांग को ले ब्रह्मपुरा स्थित संगम घाट चौराहे को स्थानीय लोगों ने जाम कर घंटों बवाल किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष के समझाने के बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया। लोगों ने बताया कि वार्ड 3 और 12 में बिजली के पाेल काफी पुराने हैं।




    वहीं इन पर लगे बिजली के तार 1984 के बाद नहीं बदले गए हैं। इससे मुहल्ले में आए दिन बिजली के तार गिर जाते हैं तो कभी पोल। इससे मुहल्ले में लंबे समय से बिजली संकट भी हो रहा है। लोगों ने बताया कि गत रात 9 बजे तार को जोड़ दिया गया था, मगर कुछ ही देर में वह फिर टूट गए, लेकिन सूचना के बाद भी एस्सेल कर्मी नहीं पहुंचे। जामस्थल पर पहुंचे ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया, इसके बाद एस्सेल कर्मी को सूचना दे दी गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *