एलएलबी पार्ट टू की परीक्षा में कदाचार का वीडियो वायरल

    दरभंगा:एलएलबीपार्ट टू की परीक्षा में दरभंगा के एक परीक्षा केन्द्र पर खुलेआम चोरी हो रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को यह वीडियो वायरल होते ही काफी लोग इसे देख चुके हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि परीक्षार्थी बड़े आराम से, बिना किसी भय के खुलेआम परीक्षा भवन में चिट से उत्तर उतार रहे हैं। कैमरे की भनक लगते ही परीक्षार्थी झेंप जाते हैं और चिट को छिपा लेते हैं।




    कुछ परीक्षार्थी तो बाकायदा गेस पेपर लेकर परीक्षा भवन में बैठे हैं। इतना ही नहीं, एक वीडियो में एक महिला परीक्षार्थी अपने स्कूली बच्चे के साथ परीक्षा देती नजर रही है। एक ही बेंच पर वह महिला एक अन्य महिला परीक्षार्थी के साथ उत्तर लिख रही है और बीच में बच्चा स्कूल ड्रेस में सो रहा है। कुल मिलाकर ये वीडियो उस केन्द्र पर कदाचार की गंगा बहते दिखा रहे हैं। हालांकि वीडियो में जिस संस्थान का दावा किया जा रहा है उसके प्रधान इससे साफ तौर पर इनकार करते हैं। उनका कहना है कि परीक्षा में जितनी सख्ती की जा सकती है की जा रही है। अगर कोई छात्र चारी-छिपे नकल कर रहा है तो इसे पकड़ना मुश्किल है। केन्द्र पर कुछ भी गलत नहीं हो रहा वहीं जब विवि के परीक्षा नियंत्रक से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कदाचार से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसी सूचना है तो इसकी जांच की जाएगी और मामला सही पाए जाने पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *