मुजफ्फरपुर | दरभंगासे लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली पवन एक्सप्रेस की बोगी में ब्रेक फेेल होने की अफवाह पर रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएमई को घटना की जांच के आदेश शनिवार को दिए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को मुंबई में किसी मीडिया में ट्रेन की बोगियों में ब्रेक फेल होने की खबर चल रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई। जिसकी जांच हो गई। सीपीआरओ ने बताया कि 11 सितंबर को ट्रेन के मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद रामदयालुनगर में लोकोपायलट ने कंट्रोल को सूचना दी थी कि एक बोगी में पावर कम होने से ब्रेक कम लग रहा है। सूचना पर हाजीपुर, सोनपुर छपरा में ट्रेन की बोगियों की जांच की गई और तीनों स्टेशनों पर जांच के बाद कैरैज विभाग ने फिट बताया, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आगे की जांच में यदि किसी कोई लापरवाही सामने आती है तो विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


