पीजी के लिए अप्लाई फॉर्म लेने विवि पहुंचे छात्र का सिर फोड़ा

    मुजफ्फरपुर | बीआरएबिहार विवि में अज्ञात छात्रों ने शनिवार को पीजी में एडमिशन के लिए फॉर्म लेने काउंटर पर पहुंचे एक छात्र का सिर फोड़ दिया। इसके बाद विवि में अफरातफरी फैल गई। घटना दोपहर एक बजे की है। तीन हमलावरों ने छात्र को कुर्सी तोड़ कर इसके टुकड़ों से वार कर लहूलुहान कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुलपति डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव ने विवि थाना को इसकी सूचना दी। रजिस्ट्रार डॉ. एके श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी के लिए कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है। विवि के पीजी इकोनॉमिक्स में नामांकन के लिए फॉर्म लेने बगहां का एक छात्र काउंटर पर पहुंचा। वहां पहले से तीन- चार छात्र मौजूद थे। इसी बीच एक अज्ञात छात्र ने अभद्रतापूर्वक व्यवहार कर अप्लाई किए जाने वाले विभाग की जानकारी मांगी। उसने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *