इंटरव्यू देने आई किशोरी रहस्यमय ढंग से अगवा

    मुजफ्फरपुर | सीतामढ़ीके गांव से शहर में गार्ड की नौकरी का इंटरव्यू देने आई एक किशोरी का शनिवार को रहस्यमय ढंग से अपहरण हो गया है।
    इस बाबत किशोरी के साथ आए उसके गांव के युवक ने नगर थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया है कि सदर अस्पताल परिसर में एक महिला रात में अपने घर में ठहराने का झांसा देकर उसे शुक्रवार को लेकर चली।




    तब युवक भी साथ में था। सदर अस्पताल से महिला किशोरी को पहले एक पार्क में ले गई, जहां उसे चकमा देकर पार्क से किशोरी को लेकर गायब हो गई। नगर थानेदार केपी सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों को सीतामढ़ी से बुलाया जा रहा है। उसके मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की छानबीन चल रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *