मुजफ्फरपुर | जीआरपीने सात किलो 800 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस से शनिवार को जंक्शन पहुंचा था। वहीं, दूसरी घटना में आमगोला ब्रिज के नीचे लाइन किनारे झाड़ी में छिपा कर रखी गई 36 बोतल शराब बरामद की गई है। रेल थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाघ एक्सप्रेस की तलाशी ली गई। 1 को संदिग्ध स्थिति में एक बैग के साथ हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार युवक पश्चिम चंपारण के मुशहरी गांव का आत्मा विंद बताया गया है। उधर, सूचना के आधार पर आमगोला ओवरब्रिज के साथ अप लाइन के किनारे 1 झाड़ी में छिपाकर रखे गए 1 बैग लावारिस हालत में मिला, जिसमें 36 बोतल विदेशी शराब मिली।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


